सारनी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल कार्यालय सारनी में योग दिवस का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पीजे शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, पंजाबराव बारस्कर, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम कार्यालय में रखा गया। योग प्रशिक्षण के पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना केवल एक राजनीतिक विचारों वाली पार्टी है अपितु यह भारत की संस्कृति का वाहक भी है, विश्व के अन्य किसी राजनीतिक दलों में ऐसी भावना नहीं रहती एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ऐसी है जो अपने कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है एवं अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भारत के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देती है। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि इस भीषण महामारी में अपने अंदर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई करने के लिए योग एक ऐसा उपाय है जिसके माध्यम से हम सभी के अंदर एक अदृश्य शक्ति उत्पन्न होती है जिससे व्यक्ति को बड़े से बड़े बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती आज योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल सभी को यह संदेश देना चाहती है कि आप सब भी अपने अपने घरों में प्रतिदिन प्रातः काल योग करें स्वच्छ रहे एवं स्वस्थ रहें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में आज का दिन सभी कार्यकर्ता योगाभ्यास कर रहे हैं पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार मंडल कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लिए पौष्टिक आहार का भी व्यवस्था की गई सुधा चंद्रा ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का अनुसरण कर योग दिवस में सभी लोग अपनी अपनी सुविधा के अनुसार योगाभ्यास कर रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा मंडल सारनी में भी योग कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्यालय में किया गया एवं मंडल सारणी से निर्देशित किया गया जो कार्यकर्ता कार्यालय में नहीं आ पाए हैं वह अपने अपने घरों पर अवश्य रूप से प्रातकाल योग करें और सभी ने किया। कार्यालय में योगाभ्यास मे भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सारनी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मोहन मोरे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका दशरथ सिंह जाट, अतिथि के रूप में मौजूद थे इन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय मदने समीर मसीद, मुकेश यादव, नागेंद्र निगम, राजकुमार नागले, राजु बतरा, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी, रमेश हारोड़े, सुनिल पाटील ललित यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *