सारनी। अनुसूचित जाति मोर्चा बैतूल के माध्यम से सारनी वार्ड क्रमांक 1 में मजदूर वर्ग में फेस मास्क और हाथ धोने के का वितरण कर साबुन का उपयोग कैसे किया जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे के मार्ग निर्देशन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश बौरासी, जिला मंत्री अरुण माकोड़े, मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले, मंडल उपाध्यक्ष राहुल कापसे, विन्नी राय, देवेंद्र नामदेव, उमेश विश्वकर्मा, रत्नेश दुबे, प्रतीक शुक्ला, पवन गढ़वाल अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।