सारनी। प्रदेश सरकार ने सभी पथ विक्रेताओ के लिए पंजीयन करने के लिए आदेश जारी किये है, जिसमें पथ विक्रेताओ को प्रदेश सरकार 1 हजार रुपये जीरो प्रतिशत ब्याज का लोन देगी। जिसकी गारंटी प्रदेश सरकार लेगी और ब्याज 7% प्रदेश सरकार देगी। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे, कोषाध्यक्ष प्रकाश शिवहरे एवं सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय ने बताया की प्रदेश सरकार की इस योजनाओं का लाभ सभी पथ विक्रेताओ को कराना है जिसमे आवश्यक दस्तावेज के रूप में समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैक पासबुक के साथ संबल कार्ड अगर बना हो तो उसकी फोटो कापी, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का कार्ड अगर बना हो तो फोटो कापी, आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर के साथ पथ विक्रेता की दुकान की जो नपा सारनी के द्वारा रसीद साथ में लेकर नपा कार्यालय एमपी ऑनलाइन वेबसाइट www.mpurban.gov.in पर पंजीयन कर सकते है।