सारनी। ग्राम सलैया में कोरोना से संक्रमित पाए गए 26 वर्षीय युवक को स्वास्थ विभाग द्वारा आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया है। इसके साथी हि रविवार को जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रशासन की जानकारी अनुसार ग्राम सलैया के संक्रमित युवक के घर से आसपास के 26 घरों के एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाकर उक्त एरिया को सील किया गया। जिसके पश्चात सोमवार को लगभग शाम 4.30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम सलैया पहुँची। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सलैया में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. स्वीटी सेन, सीएचओ तेजस्वनी अमरुते सेक्टर सुपरवाइजर महेंद्र चौरसिया सहित सहित आशा कार्यकर्ता ने पहुंचकर संक्रमित युवक के 10 परिजनों के सैंपल लिए। वही इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसिमरन प्रीत कौर, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा मौजूद रही। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसिमरन प्रीत कौर के माध्यम से कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण कर कंटेन्टमेंट एरिया में निगरानी कर रहे निगरानी समिति के सदस्यों को कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत मौजूद घरों के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई सामग्री या फिर अन्य तरह की जरूरत होती तो उन्हें तत्काल मुहैया कराई जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *