सारनी। बैतूल जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के तत्वाधान में आम नागरिकों को मास्क बाँटा गया। जानकारी देते हुए कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने बताया की कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिये आम नागरिकों को आज घर-घर जाकर मास्क वितरण किया गया। जिस दौरान आम नागरिकों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लियें कहा गया। आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने कहां की मास्क वितरण का कार्यक्रम में आमला-सारनी विधानसभा के अध्यक्ष अनुभव गोहे, मुलताई विधानसभा के अध्यक्ष अखिलेश फुलवार, घोड़ाडोंगरी विधानसभा के अध्यक्ष अनुराग हाथिया, भैंसदेही विधानसभा के अध्यक्ष कादर शाह के नेतृत्व में अपनी-अपनी विधानसभा में आम नागरिकों को मास्क वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नरेन्द्र वाडिवा, प्रतीक जावरे, संदीप पंडोले, मोहित महाले, विक्की गाठे, आनंद मालवीय, शैलेन्द्र पाटिल, मयंक खातरकर उपस्थित थे।