सारनी। भीम सेना ब्लॉक संगठन की कार्यकारिणी शोभापुर अंबेडकर प्रांगण में गठित की गई जिसमें भीम सेना ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान द्वारा संतोष चौकी करके अनुशंसा पर सारनी, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित की गई और उसके साथी संगठन को शहर एवं ग्रामीण स्तर पर विस्तार करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें ब्लॉक सचिव जुनैद कुरेशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश खातरकर, मीडिया प्रभारी विपिन पंडित, ब्लॉक संगठन मंत्री नंदकिशोर सोनारे, ब्लॉक संगठन मंत्री बंटी उइके, ब्लॉक सह सचिव मनेष मेश्राम, ब्लॉक संगठन सचिव विकास चौकीकर, मीडिया प्रभारी संदीप पाटील को नियुक्त किया गया। भीम सेना के गठन के दौरान डेहरिया महेरा समाज जिलाध्यक्ष संगीता डेहरिया, सुजाता महिला मंडल की अध्यक्ष कमला पाटिल, वार्ड पार्षद संगीता कापसे, कोषाध्यक्ष निमेष आठनेरे, उपाध्यक्ष कमला खातरकर, सचिव आरजू सातनकर, प्रभु मस्तकर, अजमल सिद्दीकी, तुषार बेलसरे, सनी भूमरकर, हरिदास वाघमारे, मुन्ना चौकीकर, प्रदीप दवन्डे सहित भीम सेना के सदस्य उपस्थित थे।