सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट की कॉलोनियों में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई गड़बड़ है। दरअसल, सिविल विभाग द्वारा यहां पानी की टंकी की सफाई कराई जा रही है। इस कारण तीन दिनों से एक टाइम ही पानी मिल रहा है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। शहर के वार्ड 7, 8, 9 और 11 में स्थित पावर जनरेटिंग कंपनी की कॉलोनियों में सप्लाई करने वाली वार्ड 8 स्थित मुख्य टंकी का कार्य किया जा रहा है। इस टंकी की सफाई की जा रही है। सिविल अधिकारियों ने बताया टंकी की सफाई का काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार से सप्लाई तय समय पर हो जाएं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *