सारनी। सारनी नगर पालिका के अंतर्गत पाथाखेड़ा में स्थित कई वार्डो में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र कराने के लिए लगभग आदेश एकड़ से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर पाथाखेडा चौकी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पाथाखेडा चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। गौरतलब हो कि पाथाखेडा के कई वार्डों में वेकोलि प्रबंधक के द्वारा विद्युत सप्लाई की जाती है जिससे पाथाखेडा क्षेत्र के हर कर्मचारी कोरी प्रबंधन के द्वारा दी गई विद्युत सप्लाई से अपने घर में बिजली का उपयोग करता है परंतु ऐसे में कई बार ऐसे हैं जहां पर वेकोलि प्रबंधन द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। वहीं अन्य भागों में तो हाल यह है कि बहुत कम ही बिजली देखने को मिलती है कटौती का समय काफी ज्यादा है जिससे कि गर्मी के समय में वार्ड वासियों का हाल काफी बेहाल है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका सारनी अंतर्गत सभी वार्डों में बिजली पहुंचाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है परंतु वह अभी अटका पड़ा हुआ है जिससे कि क्षेत्र की आम जनता को बिजली की समस्या को लेकर काफी जूझना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद संतोष देशमुख एवं पूर्व पार्षद परमानंद बावरिया के नेतृत्व में वार्डवासी ज्ञापन सौपने पहुँचे। इस दौरान पार्षद संतोष देशमुख एवं पूर्व पार्षद परमानंद बावरिया ने बताया कि पिछले लगभग 52 वर्षों से जब से वेकोलि के कोयलांचल क्षेत्र में कोयला खदान खुली है तब से पर नौकरी पेशा करने वाले कामगारों के सहारे अन्य गैर कामगार की अपनी रोजी कमाने एवं खाने
यहाँ आकर बसे। इन लोगों को आज तक वेकोलि के रहमोकरम से बिजली मिल रही थी परन्तु अब जब उक्त बिजली वेकोलि कंपनी की ही कम पड़ रही है एवं उनके बिजली उपकरण में बार-बार खराबी की वजह से गैर कामगारों को बिजली नहीं पा रही है जिस वजह आज पाथाखेड़ा के कई वार्डो में कई दिनों से अंधोरा छाया रहता है। पार्षद देशमुख एवं पूर्व पार्षद बावरिया ने बताया कि इस विषय में समस्या का हल निकालने के लिए पूर्व में ज्ञापन दिया गया था जिसके परिणाम
स्वरूप जिला प्रसाशन की और सें वेकोलि प्रबंधन द्वारा बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिये गये थे जो प्रबंधन द्वारा 10 घण्टे बिजली दी भी जा रही थी। पर उनके विद्युत उपकरणों में बार-बार खराबी आने की वजह से समझौते के मुताबिक बिजली आपूर्ति यहाँ के वार्डवासियों को नहीं हो पा रही है जिससे आम जनता का बुरा हाल है। पार्षद देशमुख एवं पूर्व पार्षद बावरिया ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए हमारे द्वारा मांग उठाई गई कि राज्य सरकार अपने विभाग विद्युत वितरण कंपनी में वार्ड के प्रत्येक घर में टेंपरेरी कनेक्शन द्वारा बिजली उपलब्ध कराई जाय और जो बिल आयेगा वह राज्य सरकार स्वयं वहन करें अथवा स्थानीय नगर पालिका परिषद वहन करें। चूंकि सभी वार्डवासी बिजली समस्या को लेकर बहुत परेशान हो चुके है यदि शासन एक हफ्ते मे उक्त विकट समस्या का समाधान भी कर सकेगा वो वार्डवासी आन्दोलन की राह पर जायेगा एवं सड़कों पर उतरेगा। साथ ही मुख्यमंत्री श्रीचौहान से मांग की गई कि वे 4 वार्ड की बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *