सारणी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज युवा नेता सिद्धार्थ साहू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने वार्ड क्रमांक 22 में जरूरतमंदों को मास्क वितरित कर पुर्णतः अपनी सुरक्षा रखने एवं समय समय पर हाथों को धोते रहने के निर्देश दिए।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युवा नेता सिद्धार्थ साहू ने बताया कोरोनावायरस से रोकथाम के लिए भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर एवं वितरण कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, युवा मोर्चा जिला प्रभारी कृष्णा गायकी के निर्देशानुशार आज युवा मोर्चा के साथियों द्वारा मासिक वितरित किए गए जिससे कि कोरोवायरस को फैलने से रोका जा सके।
जिसमे मुख्यरूप से भाजपा कार्यकर्ता ऋषिकेश रघुवंशी, तिलक खादिकर, हिमांशु साहू,राहुल बर्डे, आशीष साहू,अनूप राव, दीपक भारद्वाज, हरिप्रसाद उइके,अरुण नागले, नावेद अंसारी,नीरज दास, आशीष सोलंकी आदि कार्यकर्ता मोजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *