बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने नगर पालिका बैतूल में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ में हो रही अनियमितता की जांच की मांग कलेक्टर बैतूल से की है। कलेक्टर बैतूल को दिए एक पत्र में सांसद श्री उइके ने विभिन्न योजनाओ में हो रही अनियमितता की जांच करने को कहा है। पत्र में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत नपा बैतूल द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभिन्न वार्डो में निर्मित सीसी रोड में सरफेस खराब होना, सडको में टूट फूट और गडडे होने की बात कही है। सांसद निधि से पूर्व में स्वीकृत कुछ कार्यो में टीएस नही मिलने और टैण्डर नही लगाने को गंभीरता पूर्वक उठाया गया है। पत्र में कहा गया है कि नपा निधी से बिजली के पोल लगाए जाना था परंतू कुछ स्थानो पर आज तक नही लगे है। वहीं कुछ जगह पर पोल तो लगा दिए परंतू तार नही लगाए गए है। इसी तरह रात्री में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था खराब होने की ओर ध्यान आकृर्षित करते हुए वर्षाकाल को देखते हुए सुधार करने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि अमृत योजना अंतर्गत शहर में पाईप लाईन विस्तार किया जाना था, परंतू कई वार्डो में आजतक पाईप लाईन का विस्तार नही हो पाया है।