वीडियो कान्फ्रेसिंग से किया संवाद
बैतूल।
मोदी सरकार 2.0 कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होेने पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनो से वीडियो कान्फ्रेस के मााध्यम से सवंाद हुआ। महिला मोर्चा की प्रदेष महामंत्री एवं मोर्चा की संभाग प्रभारी माया नारोलिया एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा षिवहरे ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ सहित समाज सेवी महिलाओ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य सिल्विया वाडिवा, कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन प्रमुखरूप से उपस्थित थे। बैठक में देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक निर्णयो पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही महिलाओ का आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि आज के विषम परिस्थिती में आत्मनिर्भर रह कर आगे बढा जा सकता है। स्वालंबी बन कर देष के विकास में हम बहने अपना योगदान दे सकती है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा षिवहरे ने बताया कि आगामी 9 जून को भाजपा महिला मोर्चा की बहनो द्वारा मंडल स्तर पर जरूरत मंदो को मास्क और सेनेटाजर का वितरण किया जाएगा। कोरोना की इस लडाई में हम संयम के साथ नियमो का पालन करते हुए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सोषल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें तथा अपने आस पास जरूरत मंदो लोगो की मदद करें। जिन्होने इस दौरान जरूरतमंद लोगो की मदद की है उन्है धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेसिंग में प्रमुख रूप से उमा पंवार,ओमवती विष्वकर्मा, ममता मालवीय, पदमा साहू, भावना माकोडे, सविता डहेरिया, पार्वती विष्वकर्मा,सुमन डांगे, सुनिता देषमुख, लाजवंती नागले, शोभा देषमुख, आरती मालवीय, रजनी सोनिया सहित संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी। अंत में आभार प्रदर्षन सिल्विया वाडिवा ने व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *