सारनी। पर्यावरण दिवस के अवसर पर काली माई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे,सचिव देवेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश शिवहरे दिलीप कानाटे ने शोभापुर शक्ति नगर स्थित मोक्षधाम पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया एवं वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली है।
प्रेस नोट के माध्यम से व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे, प्रकाश शिवहरे ने बताया की शोभापुर के शक्ति नगर स्थित मोक्षधाम पर लगातार वृक्षों की कटाई के कारण पूरा मैदान हो चुका है। स्वर्गीय गोपाल पाल जी की स्मृति में उनके सुपुत्र जव्हार पाल द्वारा मोक्ष धाम पर गोपाल वाटिका का निर्माण किया गया है जिसमें सैकड़ों पौधे उनके द्वारा लगाए गए थे वार्ड पार्षद अशोक बारंगे और वॉड वासियों के सहयोग से इन वृक्षों संरक्षण का काम किया जा रहा है जिस से प्रेरणा लेकर अन्य सामाजिक संगठन मोक्षधाम पर पहुंचकर श्रमदान कर रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *