सारनी। कोरोना महामारी के दौर से पूरा विश्व गुज़र रहा है। इस विपरीत परिस्थितियों में जिला अस्पताल का ब्लड बैंक में भी खून की कमी है। इसके चलते मरीजों सहित उनके परिजनों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए लायंस क्लब सारनी ने रक्तदान का संकल्प लिया है। इसके तहत शनिवार 13 जून को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। जानकारी देते हुए किशोर चौहान, माधोराव देशमुख, राहुल सतीजा, अनिल शर्मा, मुकेश सोनी, दीपक तिवारी, राशिद रिजवी, राजेश सहारिया, संजीव उपराले ने बताया यहां एकत्रित किए गए रक्त की यूनिटों को जिला अस्पताल को सौंपा जाएगा। इससे जरूरतमंदों की मदद होगी।