भोपाल। कोविड-19 संक्रमण के बीच प्रदेश की राजनीति का पारा लगातार बढ़ रहा है. शिवराज सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की लगातार अटकलें चल रही हैं साथ ही विधायकों और पूर्व मंत्रियों का डेरा भी इस समय भोपाल में है.

राज्यसभा चुनाव का भी ऐलान किया जा चुका है. इसे लेकर एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है. राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी कार्यालयों में हलचल भी देखने को मिलने लगी है. तो वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं यही वजह है कि विधानसभा सचिवालय की ओर से समस्त विधायकों की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी गई है.

राज्यसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही विधानसभा सचिवालय भी अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. विधानसभा के प्रमुख सचिव एमपी सिंह के द्वारा मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गई है. साथ ही सभी विधायकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली गई है. इसके अलावा निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी विधायक को पूर्णा संबंधी या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो सचिवालय को सूचना दें. उसी आधार पर उनके मतदान की व्यवस्था होगी राज्यसभा के लिए 19 जून को मतदान होना है.

सचिवालय ने कुछ विधायकों से टेलीफोन पर उनके बारे में जानकारी ली है लेकिन सचिवालय एहतियात के तौर पर जिला कलेक्टरों से भी रिपोर्ट चाहता है. बैठक में यह भी तय किया गया है कि मतदान के दौरान विधायक के सहयोगियों और उनके सुरक्षा गार्ड को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए विधानसभा परिसर में विशेष व्यवस्था की जाएगी. यहां आने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जाएगी ताकि विधानसभा में किसी भी प्रकार से भीड़-भाड़ ना हो मतदान केंद्र विधानसभा परिसर के सेंटर हाल को बनाया जा सकता है.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *