आज भी बांटे 1500 भोजन 

बैतूल। श्रमिक ट्रेन में चलने वाले श्रमिको को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भोजन वितरण किया जा रहा है और इसमें मुख्य रूप से बैतूल शहर के आस-पास के गांव के साथ साथ शहर के प्रत्येक मोहल्ले से स्वयंसेवक द्वारा  लगभग 4500 रोटियां एकत्रित की जा रही है। पानी के लिए खाली बोतल एवं दूध की पन्नी में 1500 पैकेट पानी भरकर लाय गए। आरएसएस के जिला कार्यवाह अभिषेक खण्डेलवाल ने बताया कि श्रमिकों के लिए  भोजन  लोगों के द्वारा श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है  और समय पर सभी लोग भोजन बनाकर अपने घरों पर तैयार रख रहे हैं संघ के स्वयंसेवक उसे एकत्रित कर स्टेशन पर व्यवस्थित पैकेट बनाकर वितरित करते हैं। इसके के साथ ही स्वयंसेवक स्टेशन में मजदूर यूनियन कार्यालय पर 1500 पैकेट पुलाव भी तैयार कर वितरित किया जा रहा है समाज के द्वारा संघ के सेवा प्रकल्प की सराहना की जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *