सारनी। सम्पूर्ण देश में हुए लॉकडाउन में वर्तमान तक नगर पालिका सारनी के सभी वार्डो में पुलिस विभाग की सकारात्मक सख्ती तथा दिन-रात काम करते रहने के कारण कोरोना महामारी ने पैर नहीं पसारे। जिसका श्रेय सारनी, पाथाखेड़ा के पुलिस प्रशासन की दिन-रात कड़ी मेहनत सकारात्मक प्रबंधन को जाता है। जिसे नगरपालिका के समस्त नगरवासियो ने अभिनंदन किया तथा कई सामाजिक संस्थाओ ने कोरोना योद्धाओ के साथ स्थानीय पुलिस कर्मियों का अभिनंदन किया, लेकिन लॉकडाउन का ठीक तरह से अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कुछ सख्ती भी जरुरी होती है। पुलिस कर्मी दिन-रात अपना घर परिवार त्यागकर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते रहे लेकिन उनका अभिनंदन के बजाए निलंबन का पारितोषिक देना कही पुलिसकर्मियों का मनोबल तोड़ता है इसमें गंदी राजनीती नहीं होनी चाहिए। लेकिन इसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला दिन-रात भरी दोपहरी लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मठ पुलिस कर्मी प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी का सिर्फ इस वजह से निलंबन कर दिया गया की उन्होंने बिना कारण लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। ऐसे लोगो ने अपने राजनैतिक वरदहस्त का इस्तेमाल करते हुए ऐसे पुलिस कर्मी का स्थानांतरण करवा दिया, ऐसे कार्य से पुलिस का मनोबल गिरा। साथ ही ऐसे लॉकडाउन तोड़कर पुलिस को धत्ता बताने वाले मानसिकता के लोगो को प्रोत्साहन मिला है। जिसको लेकर क्षेत्र की जनता और समाजसेवी संगठनों ने जिला प्रशासन से यह मांग करी की वे प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी का गलत तरीके से किया निलंबन को निरस्त किया जाए। इस निलंबन की कार्यवाही से गलत मानसिकता वाले लोगो को प्रोत्साहन मिल रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *