सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस ने 3 महीनों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल, प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी, आरक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा फरार स्थाई वारंटी सूरज काजले पिता ओझा उम्र 30 वर्ष छतरपुर ग्राम को जारी स्थाई वारंट श्रीमती स्वेता खरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बैतूल कि न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 2259/16 अपराध क्रमांक 694/16, धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत 25 नवंबर 2019 को जारी किया गया था। उक्त स्थाई वारंटी को पुलिस अधीक्षक बैतुल, थाना प्रभारी सारनी एवं चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा के मार्ग निर्देशन पर बड़ी हिकमत अमली से तलाश काफी खोजबीन कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *