बैतूल। ग्रीन टाइगर्स बैतूल के कार्यो में हमेशा सभी का साथ मिलता है। आज शनि जयंती की शुभ तिथि पर जल सहेजने के लिए #जलकुंड (सोखपीठ) का पहला पूर्वाभ्यास किया गया। पोस्ट ऑफिस के सामने वर्षा जल से लबालब रहने वाले स्थल को चिन्हित कर भूमिपूजन पश्चात जलकुंड खोदा गया। जैसे जैसे जल कुंड अपना आकर ले रहा था, मानस पटल पर वर्षा के अथाह जल को सहेजता उसका दृश्य बना रहा था, जो बड़ा ही सुखद था। झगड़िया प्रवास पर जाते माननीय सांसद महोदय श्री डी डी उइकेजी, श्री अतीत पंवार, विकास मिश्राजी के साथ कार्य को देखकर रुके उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। शीघ्र ही सभी के सहयोग से ऐसे कई #जलकुंड बनेंगे जो हमारी #प्रकृति के भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध होंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *