बैतूल। भारतीय किसान संघ बैतूल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर बैतूल को जिले में बेमौसम वर्षा से प्रभावित चमक-विहिन गेंहू शत-प्रतिशत उपार्जन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया ने बताया कि घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर घोड़ाडोंगरी समिति उपार्जन केन्द्र द्वारा सिर्फ एफएक्यु गेंहू ही लिया जा रहा है और चमक विहीन गेंहू नहीं लिया जा रहा है। जिले में बेमौसम वर्षा के कारण चमक विहीन हो गया है जिसे मुख्यमंत्री के आदेशानुसार खरीदा जा रहा था जो लगभग 10-12 दिन से चमक विहीन है कहकर ट्रालीया वापस की जा रही है। नरेन्द्र गोठी ने कहा कि जितने दिनों खरीदी नहीं की गई है उतने दिन का समय आगे बढ़ा दिया जाए। धुर्व मलैया व दीपक कपूर ने कहा कि उक्त विषय को संज्ञान में लेकर किसानों की इस समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए अन्यथा
गेंहू खरीदी न करने पर किसानों को इस कोरोना की महामारी के समय मजबूरीवश सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते समय संघ के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *