सारनी। कोरोना की लड़ाई में फ्रंट लाइन में खड़े स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा पुलिस का सम्मान हो रहा है। इसी क्रम में भारतीय जमदूर संघ से संबद्ध मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ शाखा सारनी के पदाधिकारियों ने मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल जाकर डॉक्टरों और स्टाफ का सम्मान किया। इसी तरह से उन्होंने एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी अभयराम चौधरी, स्टाफ, पुलिस थाने में टीआई महेंद्रसिंह चौहान, स्टाफ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया सम्मान किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों में कमल जैन, एमडी मालवीय, साहेबराव पंडाग्रे, बाबुराव माथनकर, राजकुमार मालवीय, वासुदेव सारे, वीएन ठाकरे समेत अन्य लोग मौजूद थे। मास्कों का वितरण भी किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *