बैतूल। जिले के तीन शहरों में बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एम्बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो चालकर शहर एवं जिले वासियों के लिए कई बार जीवन रक्षकों की भूमिका निभाते रहे है। 13 मार्च को नेशनल हाईवे 69 पर जामठी के पास डम्फर की चपेट में आए दो बाईक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रात 12 बजे आदिवासी युवकों के शवों का परिवहन करने वाले दो ऑटो एम्बुलेंस चालकों को सम्मान राशि देकर पूर्व सांसद एवं भाजपा कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सम्मानित किया। श्री खण्डेलवाल द्वारा योजना से जुड़े ऑटो चालकों द्वारा यदि दुर्घटना स्थल से शव का परिवहन किया जाता है तो एक हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाती है।
अब तक 9 शवों का परिवहन कर चुके है ऑटो चालक
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के सह सचिव ईश्वर सोनी ने बताया कि ऑटो एम्बुलेंस चालक योजना प्रांरभ होने के बाद से अब 13 मार्च तक कुल 9 शवों का परिवहन कर चुके है। समिति द्वारा जन सहयोग से ऑटो चालकों को स मान स्वरुप नगद राशि प्रोत्सहन स्वरूप दी जाती है। शव परिवहन के लिए भी समिति द्वारा एक हजार रुपए राशि दिया जाना तय किया था लेकिन जिला अस्पताल में दो शव वाहनों का संचालन कर रहे पूर्व सांसद ने ऑटो चालकों द्वारा शव परिवहन करने पर समिति द्वारा तय राशि का भुगतान करने की जिम्मेदारी भी ली। 15 मई को श्री खण्डेलवाल ने गेंदा चौक के ऑटो चालक नीलेश चौधरी एवं हिमांशु ठाकुर को ऑटो से शव परिवहन करने पर सम्मानित किया।
लॉकडाउन में ऑटो चालकों को लेकर सीएम से चर्चा
बीते दो माह से पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। लॉकडाउन में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से शिथिलता भी दी जा रही है। लगातार दो महीने से लॉकडाउन की वजह से ऑटो चालक भी तंगी से जूझ रहे है। इस संबंध में ऑटो एम्बुलेंस योजना की टीम ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में समस्या लाई। ऑटो एम्बुलेंस योजना वाट्सएप गु्रप पर कलेक्टर राकेश सिंह, एसपी डीएस भदौरिया, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल के संज्ञान में ऑटो चालकों की समस्या आने के बाद श्री खण्डेलवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवारी ऑटो को भी केब, टैक्सी की तरह ही नियमानुसार छूट दिए जाने का आग्रह किया है। समिति अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि श्री खण्डेलवाल एवं शहर के 20 से अधिक समाजसेवियों के सहयोग से शहर के 50 अत्यधिक जरूरतमंद ऑटो चालकों की मदद भी संस्था द्वारा की गई है। श्री खण्डेलवाल द्वारा किए गए प्रयासों के लिए बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति ने आभार जताया है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *