
बैतूल जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला भी हुए शामिल
बैतूल। भाजपा प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेष महामंत्री (संगठन) सुहास भगत ने शुक्रवार को हाॅल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षो से वीडियो कान्फ्रेसिंग कर चर्चा की। इस चर्चा में बैतूल जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भी शामिल हुए। प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वैष्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न संकट में सभी सेवा कार्यो को निरंतर शुरू रखे। उन्होने प्रवासी मजदूर विषेषकर जो पैदल ही जा रहे उनकी भोजन पानी की व्यवस्था करने पर जोर दिया। साथ ही योजनाओ के क्रियान्वयन पर सतत नजर रखने को कहा। श्री शर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षो से कहा कि वे संचार माध्यम से सभी वरिष्ठजनो से संपर्क रखें। साथ ही विनम्र और शालिनता का ध्यान रखे। श्री शर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षो से बूथ स्तर तक संवाद स्थापित रखने को भी कहा।श्री शर्मा ने कहा भाजपा एक जीवंत राजनैतिक दल है। महामारी मे भी हमारा संगठन सोषल डिस्टैंसिंग एवं सरकार की गाईडलाईन का पालन करते हुए सेवा गतिविधियो में संलग्न है। श्री शर्मा एवं श्री भगत ने सभी जिलाध्यक्षो को शुभकामनाएं दी ।