
सारनी। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ नर्सेस का सम्मान आमला विधायक डॉ. योगेश पण्डाग्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. पण्डाग्रे ने कहा कि परिवार से दूर रहकर अपना फर्ज निभा रहीं स्टाफ नर्सेस के अविस्मरणीय सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मरीजों की सेवा और देखभाल का यह सेवाभाव सदैव से सम्मान के योग्य है, कोरोना काल में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। विधायक डॉ. पण्डाग्रे द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, आरएमओ डॉ. एके पाण्डे लेखचन्द यादव, सहित अन्य चिकित्सक एवं अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।