मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा मिर्च मसाला, व्यापारी बोले सतत करते रहेंगे जरूरतमंदों की मदद, एचडीएफसी बैंक के स्टाफ ने दिया दान…

सारनी। नगर के बाजारों में मिर्च मसाले की खुदरा दुकानें लगाने वाले व्यापारियों ने शनिवार को नगर पालिका पहुंचकर जरूरतमंदों की सेवा के लिए 100 किलो मसाला सौंपा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम को उक्त मसाला सौंपा और सतत मदद का भरोसा दिलाया। वहीं एचडीएफसी बैंक के स्टाफ ने जरूरतमंदों के भोजन के लिए राशि इकट्ठा कर 11 हजार रुपए नपा सीएमओ को सौंपे हैं।
किसान खुदरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सदाराम सूर्यवंशी ने बताया सभी व्यापारियों ने मिलकर उक्त मसाला एकत्रित किया। इसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम से मुलाकात कर उक्त मसाला सौंपा। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया किसान खुदरा व्यापारी संघ ने 30 किलो मिर्च पावडर, 30 किलो धनिया पावडर, 15 किलो हल्दी, 10 किलो जीरा, 5 किलो गरम मसाला, 2 किलो तेजपत्ता और 10 किलो लहसून सौंपा है। इन्हें जरूरतमंदों के लिए भोजन पकाने वाली समितियों को सैंपा जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम ने प्राेत्साहन स्वरूप समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर समिति के चंचल साहू, बबलू पवार, अजय पवार, राजू चौकसे, सोनू साहू, दीपक साहू, सुखलाल बारपेटे, शिवम, शंकर साहू, मेवा सेठ, गुड्डू साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।