सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सारनी के कार्यकर्ता द्वारा महामारी इस मुश्किल घड़ी में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय बैतुल पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों के लिए कई अभाविप पदाधिकारियो के द्वारा रक्तदान किया गया। अभाविप प्रांत कार्यकारिणी आकाश सिन्हा ने बताया कि परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वप्रेरणा से हमनें महामारी के दौर में रक्तदान किया हैं। इस रक्तदान में महाविद्यालय प्रमुख राजकमल श्रीवास्तव, महाविद्यालय शहप्रमुख आशीष वर्मा, नगर मंत्री शुभम कामडी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक पवार, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत पवार, प्रकाश विश्वकर्मा, गणेश सराठे, दीपांशु वर्मा, सनी गुप्ता, मानव राम, धर्मेंद्र यादव, अजय, राहुल यादव, सुधीर भारती एवं विद्यार्थी परिषद के कुल 22 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *