किसानों से चर्चा कर गेहूं खरीदी का करेंगे अवलोकन

चिल्कापुर। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश वागद्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 7 मई 2020 को भाजपा सांसद दुर्गादास (डी.डी.) उइके भाजपा ग्रामीण मंडल भैंसदेही के दौरे पर रहेंगे। जिसके अंतर्गत सांसद श्री उइके दोपहर 12:00 बजे धोटे वेयर हाउस विजयग्राम पहुंचकर किसानों से चर्चा करेंगे इसके पश्चात वे दोपहर 1:00 बजे सावलमेंढ़ा सोसाइटी गेहूं खरीदी केंद्र पर पहुंचकर किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे सांसद गेहूं खरीदी केंद्र चिल्कापुर सोसाइटी पहुंचकर किसानों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। इस दौरान सांसद गेंहू खरीदी केन्द्रो का अवलोकन कर गेंहू खरीदी कार्य का जायजा लेंगे।तत्पश्चात वे भैंसदेही शहर के लिए रवाना होंगे। कृपया सभी सामाजिक डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क अवश्य लगाएं एवं स्वच्छता बनांए रखे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *