सारनी। शोभापुर कॉलोनी एवं शिवाजी प्रांगण सारनी में संचालित दीनदयाल रसोई में भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा,  पुलिस अनुविभागिय अधिकारी अभयराम चौधरी तथा सारनी क्षेत्र के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा संपूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीनदयाल रसोई सारनी, शोभापुर के संरक्षक रंजीत सिंह और सुधा चंद्रा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 के जरूरतमंद परिवारों को मंगलवार का भोजन दीनदयाल रसोई के दानदाता सनी ऐरलू, कन्हैया के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ने पूर्णता दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया एवं वहां पर समर्पित भाव से कार्य करने वाले सदस्यो को साधुवाद प्रेषित किया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी भीषण महामारी के दौर पर क्षेत्र में व्याप्त लॉक डाउन की स्थिति में शोभापुर कॉलोनी के दीनदयाल रसोई एवं सारनी के दीनदयाल रसोई के कार्यकर्ता भीम बहादुर थापा, विनय मदने बंडू मकोड़े, मुकेश यादव, रेवाशंकर मगरदे, अनिल वराठे, शोभापुर दीनदयाल रसोई से रमेश हारोड़े, समीर मशीद, प्रकाश शिवहरे, सतीश चौरे, जगदीश पवार, जोगेंद्र सूर्यवंशी, वीरेंद्र सोलंकी, गुड्डू सोनी, मिश्रीलाल सोनी, रविन्द्र पान्से, मुकेश सोनारे, दीपक चौहान आदि सभी सदस्य व्यापारी सभी लोगों का कार्य प्रशंसनीय हैं। आप सभी ने लगातार इतने दिनों से जरूरतमंद और असहाय परिवारों को भोजन कराया और आगे भी आगामी 17 तारीख तक लॉक डाउन की स्थिति में संपूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और जितनी साफ-सफाई से भोजन निर्माण एवं वितरण का कार्य आप सभी कर रहे हैं। उसे व्यवस्थित और सुंदर तरीके से करें जब कभी पुलिस विभाग की आवश्यकता पड़ेगी पुलिस विभाग आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा। इस अवसर पर संरक्षक दीनदयाल सेवा समिति रसोई के रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, आए हुए अतिथियों का आभार जताया और सभी सामाजिक धार्मिक क्षेत्र के कार्यकर्ता जो इस सेवा भाव में लगे हैं उन सब का हौसला वर्धन के लिए सारनी एसडीओपी अभयराम चौधरी, पीजे शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यो को पूरे वार्ड में व्यवस्थित पूर्ण जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सुनील मोखड़े, मुकेश यादव, राहुल कापसे, नारायण खातरकर, राजकुमार मालवीय, सुनील पाटिल, विनोद जैन दिनदयाल रसोई के सदस्य उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *