• बैतूल के साजपुर में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, करीब 91 किलो गांजा जब्त

बैतूल। बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के साजपुर गांव में अरहर की फसल के बीच गांजे की खेती का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर गांजे के 251 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन करीब 91 किलो बताया गया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अरहर की फसल के बीच उगा रखे थे पौधे
आमला टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे, ताकि किसी को इसकी जानकारी न मिले। जब्त पौधों की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पिछले साल भी पकड़ी गई थी अफीम की खेती
पिछले साल पुलिस ने सारनी और रानीपुर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी थी। उस मामले के तार राजस्थान से जुड़े मिले थे। इसमें पांच से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में गांजे की खेती का संगठित नेटवर्क भी सामने आया था। साजपुर में पकड़ी गई खेती के मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *