सारनी। आज हमारे बैतूल जिले के आमला,बैतुल, मुलताई के जो लॉक डाउन के चलते जिला खरगोन में फंसे हुए थे। इनके द्वारा दूरभाष पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे से संपर्क किया जिसके बाद तत्काल विधायक ने खरगोन कलेक्टर से संपर्क कर मुलताई,बैतुल,आमला के लोगो को बस करवा कर बैतुल जिले के लिए रवाना करने के लिए निवेदन किया था जिस पर जिला कलेक्टर खरगोन ने बस के द्वारा बैतुल जाने के लिए आज रवाना किया। इस संकट की घड़ी में सहयोग करने के लिए माननीय शिवराज सिंह जी की सरकार को एवं माननीय आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को धन्यवाद ज्ञापित करते है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *