सारनी। सोमवार को शिवाजी प्रांगण में संचालित दीनदयाल रसोई में आज पावर इंजिनियर्स एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव के भतीजे रोबिनहुड़ आर्मी  के सदस्य राकेश सरियाम के जन्मदिन के अवसर पर आदरणीय सुनील सरेआम जी की ओर से आज का भोजन वितरण का कार्यक्रम दीनदयाल रसोई में कर उन्होंने अपने भतीजे का जन्मदिन मनाया। सुनील सरेआम ने कहां की राष्ट्र में आज एक भीषण आपदा का समय इस समय समाज में रहने वाले हर व्यक्ति का यह कर्तव्य होता है कि अपनी खुशी के अवसर पर हम सभी उन परिवारों के साथ अपनी खुशी को बांटे जो आज इस लॉक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद और असहाय परिवार है,उनके साथ अपनी खुशियों को साझा करें ताकि उनकी आवश्यकताओं की परिपूर्ति हम समाज में रहकर एक अच्छे नागरिक का होने का परिचय दें। इस अवसर पर दीनदयाल रसोई के संरक्षक रंजीत सिंह सुधा चंद्रा बहादुर थापा सहित दीनदयाल रसोई के सदस्य रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, सुनील मोखड़े, राहुल कापसे, विनोद झर बड़े,धर्मेंद्र वर्मा, गंगाधर चढ़ोकर, मुकेश यादव, राजकुमार नागलें, नारायण खातरकर, सुनील पाटिल आदि सभी सदस्य उपस्थित थे। संरक्षक रंजीत सिंह सुधा चंद्रा ने कहा कि दीनदयाल रसोई शिवाजी प्रांगण में जो चलाई जा रही है उसमें हम हर जरूरतमंद असहाय परिवार के सदस्यों को भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रयास में हम सभी वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन जरूरतमंद और असहाय परिवारों के बीच पहुंचकर ऐसे सामाजिक नागरिक की खुशियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में नगर के और भी सामाजिक धार्मिक प्रतिष्ठान के लोग बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने के लिए पंडित दीनदयाल रसोई के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *