बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को बैतूल आगमन पर मिलानपुर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष,विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार, नर्मदापुरम संभाग के संभागायुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, पुलिस महानिरीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, डी आई जी श्री वीरेंद्र सिंह,कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।