सारनी। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला में आमला सारणी विधानसभा के तीहाड़ी, मजदूर जो लॉग डॉन मे फंसे हुए थे। वह आज 23, मजदूर आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी के अथक प्रयास से बस से रवाना हो चुके हैं अपने घर के लिए।
भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष मोहन मोरे ने बताया की आज हमारे बैतूल जिले के आदिवासी मजदूर जो लॉक डाउन के चलते जिला सिंगरौली में फंसे हुए थे । उन मजदूरो को लाने के लिये आमला विघायक से अनुरोध किया था जिसको संज्ञान लेते हुए माननीय श्री शिवराज सिह चौहान मुख्यमंत्री, बैतूल कलेक्टर एवं कलेक्टर जिला सिंगरौली ने हमारे आमला विधानसभा सारणी क्षेत्र के 22 मजदूर साथियों को बस करवा कर बैतूल रवाना किया। मैं जिला कलेक्टर प्रशासन सिंगरोली का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। संकट की घड़ी में सहयोग करने के लिए एवं जिला कलेक्टर बैतूल का भी आभारी हू।