• पूजा-अर्चना के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान श्री गणेश जी विराजित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन-अर्चन एवं आरती के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश जी का वंदन किया।
‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन से भक्तिमय हुआ भाजपा प्रदेश कार्यालय
भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का वातावरण उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जब पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजने लगी। भजन की सुरमयी धुन, भगवान श्री गणेश जी की स्तुति-वंदना और जयघोष के बीच उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्ति में भावविभोर हो गए। भक्ति संगीत से गूंजता पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया, योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोरंजन मिश्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, आईटी प्रभारी श्री हितेश नागदेव, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मान सिंह यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।  

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed