• पानीसड़कबिजली और नशे के मुद्दों पर दिए त्वरित कार्यवाही निर्देश

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बटकीडोह के पंचायत भवन में आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली, नशे की समस्या सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समय पर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्ययोजना का रिवाइज किया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा सकें। विद्यालय आने-जाने में विद्यार्थियों को हो रही कठिनाई का संज्ञान लेते हुए उन्होंने धरमपुर से बटकीडोह तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने पंचायत, विद्यालय, आंगनवाड़ी, मोक्षधाम सहित सभी सार्वजनिक परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा लगाए गए पौधों का नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध रहे।

जनसंवाद के दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से राशन वितरण, आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन तथा बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की जानकारी भी ली और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ग्रामीणों द्वारा समग्र आईडी में पता संशोधन नहीं होने के कारण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की समस्या बताने पर उन्होंने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर दो दिनों के भीतर समग्र आईडी अपडेट कराना सुनिश्चित किया जाए।

ग्राम में युवाओं के नशे की लत की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम भेजकर अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में निर्मित टीन शेड की गुणवत्ताविहीन होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित उपयंत्री (सब इंजीनियर) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *