सारनी। वार्ड क्रमांक 1 सारणी के सुभाष बींजाड़े द्वारा घर से थोड़ी दूरी पर अवैध अतिक्रमण कर सूअर पालन की आड़ में लंबे समय से गोवंश की हत्या कर सूअर के मांस ओर बकरे के मांस के साथ गोवंश का मांस मिलाकर बेचा जा रहा था जिसकी रेकी बजरंग दल के कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे! विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री लल्लन यादव को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई तुरंत थाना प्रभारी जयपाल एवनाती जी को सूचना दी गई तत्काल कार्रवाई करते हुए गाय के बछड़े की खाल एवं अन्य अवशेषों के साथ सुभाष बींजाड़े को पकड़ा गया एवं अन्य साथी अंधेरे में भागने में कामयाब रहे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने ज्ञापन सोपते हुए पुलिस प्रशासन के सामने निम्न मांगे रखी जिसमे सुभाष बिजाडे द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को तोड़ा जाए। इस कार्य में लिप्त उसके साथियों की गिरफ्तारी कर उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। सुभाष बींजाड़े पर रासुका की कार्रवाई कर उसके मोबाइल नंबर की डिटेल्स एवं उसके अकाउंट के ट्रांजैक्शन की जांच की जाए।
ज्ञापन सोपते हुए जिला मंत्री लल्लन यादव, जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे, जिला उपाध्यक्ष मधु जगदेव जी, जिला बल उपासना प्रमुख विजय पटने जी, जिला सत्संग प्रमुख खेमराज झारखंडे जी, जिला गोरक्षा प्रमुख प्रदीप राठौर जी, जिला मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमोद अतुलकर जी, प्रखंड संयोजक निशांत भंडारे, प्रखंड अध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी, जय सिंदूर, राणा प्रताप सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत जी, मंडल महामंत्री नन्हे सिंह जी, मंडल महामंत्री विनय मदने जी, समाजसेवी सनी चतुर्वेदी जी दर्जनों गौ वंश प्रेमियों के साथ थाना प्रभारी सारणी को ज्ञापन सोपा गया एवं जल्द से जल्द उचित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *