जिला कार्यसमिति की मासिक जिला बैठक संपन्न
बैतूल ।
 भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन  में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांतदेवसिंह ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के पथ पर पूरी निष्ठा के साथ अग्रसर है। मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारीयों से वन टू वन चर्चा में श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अंत्योदय और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ती आई है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के पथ पर पूरी निष्ठा के साथ अग्रसर है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि पूरे मनोयोग के साथ शक्ति केन्द्र व बूथ पर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओ के साथ संगठन विस्तार में जुट जाए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि पिछले दिनों जो कार्यक्रम संपन्न हुए उसमें अपेक्षित सफलता हमें मिली है। जिससे हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी इस सफलता को बरकरार रखने की है। आने वाले दिनो में जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्राप्त होगें उन्हे भी पूरी तरह से सफल कराने की जिम्मेदारी को समझते हुए हमें कार्यक्रमो की रणनीति बनानी हैं। श्री पंवार ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ता को मंडल एवं शक्ति केंद्र की बैठकें पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न हो इसकी चिंता करनी है। बैठक को संबोधित करते हुए डिजिटल लर्निग अभियान के जिला  संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि यह अभियान हर बूथ पर ग्यारह लोगो की प्रशिक्षित टोली का अहम हिस्सा है। आज का डिजिटल दौर हर क्षेत्र में डिजिटल लर्निग पर जोर देने वाला है। हमारे बूथ के कार्यकर्ता डिजिटल रूप से प्रशिक्षित होकर अपेक्षित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। बैठक के दौरान मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैसदेही विधायक महेन्द्रसिंह चौहान, आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, घोडाडोगरी विधायक गंगा उइके , जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार मंचासीन रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने किया एवं अंत में आभार जिला महामंत्री डा.महेन्द्रसिंह चौहान ने व्यक्त किया। जिला बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *