बैतूल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार महिला मोर्चा कीे प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे , संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह , जिला संगठन प्रभारी सूदर्शन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का दायित्व सुनीता देशमुख को मिलने पर नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्री पंवार ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा परिवार का अहम हिस्सा है। सुनीता देशमुख हमारी पार्टी की सहज सरल और सशक्त कार्यकर्ता है जिन पर प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताया है यह निश्चित रूप से उस विश्वास पर खरा उतरते हुए मोर्चे को नऐ आयाम तक लेकर जाएगी। इस दौरान नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देशमुख ने कहा कि प्रदेश और जिला नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरते हुए सभी बहनों के साथ मिलकर संगठन को नई उचांई प्रदान करने का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी , जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मालवी, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, खेडीसावलीगढ मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, बैतूलबाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, झल्लार मंडल पुष्पा खाडे, नीलम वागद्रे, माधुरी साबले, कृष्णा अमरूते, सरिता रघुवंशी, मीना बोरबन, वर्षा खाडे, स्वाती राठौर, सावन्या शेषकर, राहूल वडुकले, गोलू बारस्कर, कुणाल शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *