सारनी। थाना सारणी नाबालिक बच्ची उम्र 14 साल कि चार बजे घर से दुकान जाने का बोल कर गई थी जो घर वापस नही आई है । तलाश आसपास क्षेत्र मे एवं रिश्तेदारी मे पता किये जिसका कोई पता नही चला। शंका है कि नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अप.क्र.89/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल विरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपीगणो की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम कर प्रकरण की अपहर्ता कि तलाश प्रारंभ की।
प्रकरण के अपहर्ता नाबालित को सारणी पुलिस मे लोकेशन के आधार पर बैंगेलोर से बच्ची के सुरक्षार्थ दस्तयाब किया गया!
प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी: थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती उप निरीक्षक: मनोज उइके सउनि शिवपाल इरपाचे आरक्षक: देवा धुर्वे साईबर सेल पंकज नरवरे,दीपेन्द्र ,राजेन्द्र की भूमिका सराहनिय रही!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *