सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में विशेष राजस्व वसूली शिविर का आयोजन शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को किया गया है। इसमें चालू टैक्स जमा किए जाने पर नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने बताया कि संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर बकायदारों को टैक्स जमा किए जाने हेतु उक्त शिविर शुक्रवार 10 जुलाई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें टैक्सधारी चालू संपत्तिकर की अग्रिम राशि एकमुश्त जमा करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत छूट एवं चालू जलकर जमा किए जाने पर 10 प्रतिशत की छूट नियमानुसार प्रादन की जाएगी

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *