• भारी बारिश के बावजूद समाजिक राजनैतिक दलो की भारी भीड़
  • केन्द्रीय मंत्री प्रभारी मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष आफिसर्स क्लब पहुंचकर विधायक जी को बधाई दी

सारनीl जरुरतमंद के लिए 152 यूनिट रक्तदान कर मनाया क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर योगेश पंडागरे का जन्म दिवस मनाया गयाl विधानसभा क्षेत्र 130 के विधायक डॉक्टर योगेश पंडागरे ने अपना जन्म दिवस को जरुरत मंदो के नाम कर दिया l
पाथाखेड़ा के ऑफिसर क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने 152 यूनिट ब्लड दान कर विधायक का 50 वा अवतरण दिवस मनायाl यहां आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्र के सामाजिक सहित राजनैतिक लोगों ने उपस्थित होकर अपना -अपना योगदान दिया l इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री दुर्गा दास उडके प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवजी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवाँर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विधायक डा० योगेश पण्ड्रागे जी को बधाई देते हुए ब्लड़ दान दाताओ का हौसला बढ़ायाl विधायक डॉक्टर योगेश पंडागरे ने कहा की प्रति दिन जिला अस्पताल में जरुरतमंदो को खून की जरुतर पडती है l जरुरतमंदो की कमी को पूरा करने आमला क्षेत्र के पाथाखेड़ा में शिविर आयोजित कर उक्त लोगों को नया जीवन मिले इसकी पहल की गई हैँ l रक्तदान को ‘महादान’ माना गया है, क्योंकि किसी जरुरतमंद को रक्त देकर नया जीवन प्रदान किया जा सकता हैl एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान एक बार में लगभग ३५० मिलीलीटर) तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता है। इसे केवल इंसानों द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है l विधायक का कहना है की दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों (जैसे थैलेसीमिया, कैंसर), सर्जरी और प्रसव के दौरान रक्त की बहुत आवश्यकता होती है!
न्यूनतम ४५ किलो रक्तदाता पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए और उसे हेपेटाइटिस, एचआईवी जैसी कोई गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए एक स्वस्थ पुरुष हर ३ महीने और महिला हर ४ महीने में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती है l

जीवन की ज्योति बना रक्तदान

  • रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है
  • नया रक्त बनने से शरीर में स्फूर्ति आती है।
  • कैंसर और दिल के दौरे का खतरा कम होता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *