• तीन दिवसीय महा समागम का हुआ समापन

बैतूल। सतलोक आश्रम में कबीर साहेब के 629 में प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में चल रहे विशाल तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम का समापन भोग कि वाणी के साथ तरीके से हुआ।  इस सामाजिक कार्यक्रम के तीसरे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, कांग्रेस कमेटी बैतूल के जिला अध्यक्ष निलय डागा, मप्र कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण गोठी, कांग्रेस कमेटी बैतूल के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, नवनीत मालवी एवं कई जनप्रतिनिधि आश्रम में पधारे और संत रामपाल महाराज द्वारा किए जा रहे ऐसे जनकल्याण के कार्यक्रमों को देखकर भूरी भूरी प्रशंसा की। जीतू पटवारी ने संत रामपाल महाराज को सच्चे समाज सुधारक के रूप में बताया और उनके द्वारा किए जा रहे समाज सुधार के कार्य को देखकर बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समाज सुधार के कार्यक्रम में हमेशा आता रहूंगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ और सभी ने शांतिपूर्वक भंडारा प्रसादी ग्रहण की।  

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *