बैतूल। मध्यप्रदेश शासन की करियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से इच्छुक आवेदकों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए काउंसलर्स की टीम गठित की  जाएगी। काउंसलर्स की टीम में एक मनोवैज्ञानिक के अलावा मार्गदर्शन के लिए तीन विषय विशेषज्ञ रहेंगे जो, क्रमशः प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन देंगे। काउंसलर्स/विषय-विशेषज्ञ को प्रत्येक काउंसलिंग मार्गदर्शन दिवस के 1 हजार मानदेय दिया जाएगा। काउंसलर/विषय विशेषज्ञों के पैनल के लिए कॅरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय बैतूल में 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलर्स के पैनल में आवेदन करने के लिए योग्यता एवं अनुभव रखना अनिवार्य है। मनोवैज्ञानिक पद के लिए मनोवैज्ञानिक विषय से स्नातक/स्नातकोत्तर अनिवार्य है। विषय विशेषज्ञ पद के लिए आवेदन के लिए कला संकाय से पीएचडी, एम फिल, तकनीकी विषय से आई.टी.आई. डिप्लोमा, डिग्री, मेडिकल संकाय से एम.बी.बी.एस., बी.एच.एम.एस., एम.डी., पी.जी.डी.एम.एच.योग्यता अनिवार्य है। एडमिशन्स तथा स्कालरशिप प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षा एवं रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं परामर्श देने का अनुभव एवं योग्यता रखना अनिवार्य है। आवेदकों से प्राप्त आवेदनों में से मेरिट आधार पर समिति द्वारा उपयुक्त आवेदकों का चयन किया जाएगा। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *