भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, बरखेड़ी कला, भोपाल में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के अध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला पदाधिकारी, हुजूर विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उनका प्रेरणादायी उद्बोधन भी सुना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राकृतिक खेती विकसित भारत की आधारशिला है। यह किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सतत विकास को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी आती है, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी में उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा समृद्ध किसान एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *