सारनी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत जिला सागर में दो बैच, पन्ना में दो बैच एवं निवाड़ी में एक बैच के शिक्षकों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।प्रशिक्षण में शिक्षकों को किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल, लैंगिक समानता तथा विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों के प्रभावी संचालन संबंधी विषयों पर व्यवहारिक एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों की समझ को सशक्त बनाया।प्रशिक्षण के शुभारंभ एवं समापन अवसरों पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। निवाड़ी में समापन समारोह के दौरान ए डी पी सी किरण कौशिक , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी,एवं जिला परियोजना अधिकारी भागवत सिंह जी उपस्थित रहे, जबकि पन्ना में प्रभारी जिला समन्वयक डॉ. संजय कुमार द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।प्रशिक्षण का सफल संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी जिला समन्वयकों के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं में ग्राम भारती महिला मंडल (बीजीएमएस) की टीम का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने प्राप्त ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुंचाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक विद्यालय वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *