आमला। आमला-बोडखी शहर के विकास कार्यों में नगर परिषद जगह-जगह सड़क निर्माण, नाली निर्माण और डिवाइडर निर्माण तेजी से कर रही है। किंतु नगर परिषद के अध्यक्ष गाँव-गाँव ढोल-धमाके से प्रचार कर रहे हैं, किंतु स्वयं के वार्ड में ही हाल बेहाल है।
वह स्वयं निर्वाचित पार्षद भी हैं। किंतु इन्हीं के वार्ड 15 में पीली सड़क पर बरसात में लेईनुमा कीचड़ हो जाती है। वार्डवासियों का उछलती हुई कीचड़ से निकलना दुर्भर हो गया है। आगामी वर्षाकाल का संकेत हो चुका है, किंतु इस सड़क से निकलने वाले राहगीर और मुख्य निवासी परेशान हैं।
वार्डवासी विनोद नायकोडे ने मीडिया को बताया कि हम टैक्स देते हैं। यहाँ बड़े-बड़े लोगों के निवास हैं, जिसमें पूर्व अपर कलेक्टर, पूर्व नपा अध्यक्ष और विधायक पास के क्षेत्र में रहते हैं। किंतु उन्हीं के आवागमन की सड़क मिट्टी नुमा है।
ज्ञात हो कि जनता से पार्षद बने, उसके बाद ही उन्हें अध्यक्ष के पद पर चुना गया। खुद वार्ड देख लें। उन्होंने आज तक अठारह वार्ड का भी भ्रमण नहीं किया।
इसे ही तो कहते हैं – _गाँव में ढोल, स्वयं के वार्ड 15 में पोल
अब सवाल ये है कि नगर पालिका अध्यक्ष विकास के दम पर आगामी चुनाव में जीत पाएँगे या जनता बताएगी। जनता विकास देख के बताएगी आगामी चुनाव में।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *