सारनी। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस (उमंग) स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार आठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. आठिया ने शिक्षकों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण में BGMS इंदौर से ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर कुशल सिंह दांगी एवं मॉनिटरिंग ऑफिसर अभिनाश वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण प्रदान किया तथा शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी गतिविधियों के संचालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित कर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम भारती महिला मंडल की टीम का विशेष सहयोग रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *