• एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हुआ आगाज

सारनी! भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में 5 जून को मासिक बैठक का आयोजन किया गया! बैठक में मंडल प्रभारी राजेश आहुजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम और बेमिसाल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है इस अवसर पर पार्टी द्वारा आगामी दिनों के लिए तय किए गए विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा देने आप सभी के बीच आया हूं!
​ इस बैठक में भाजपा जिला बैतूल के प्रभारी सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं उनके सफलतम 12 वर्ष का कार्यकाल देश के इतिहास में बेमिसाल और स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। पार्टी द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और माता के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है हर कार्यकर्ता को इस महाअभियान से जुड़कर पर्यावरण को बचाना होगा।”
​नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। हमारे नगर और क्षेत्र में भी केंद्र सरकार की योजनाओं से अभूतपूर्व विकास हुआ है। संगठन के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हम पूरे नगरीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करवाएंगे और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय करेंगे।”
​भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि इस मासिक बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होंगा और हम आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी भव्यता और सफलता के साथ धरातल पर उतारेंगे!
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान जिला सहकार्यालय मंत्री सुधा चंद्रा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनीष मिसर नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया महामंत्री विनय मदने, नन्हें सिंह, अजय साकरे, अंगद यादव, दोनों मंडलों के समस्त पदाधिकारीगण सभी वार्डो के पार्षदगण शक्ति केंद्रों के प्रभारीगण सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्षगण सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *