• पार्षद हरिता शांती पाल ने संगठन व विधायक का आभार जताया की विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टि मे शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई इसी बैठक के दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद हरिता पाल पूर्व पार्षद शांति पाल, सतीश पटले सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
​इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन सारनी मंडल के लिए ऐतिहासिक है कांग्रेस से आई पार्षद हरिता पाल पूर्व पार्षद शांति पाल एवं साथियों का मैं भाजपा परिवार में हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही इन्होंने यह निर्णय लिया है इनके आने से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी और पार्टी संगठन मजबूत होगा मेरा भरपूर प्रयास रहेगा कि सारनी में जो इतनी बड़ी सौगात 660 मेगावॉट यूनीट के रूप में आई है मेरी कोशिश रहेगी कि स्थानीय युवाओं ओर क्षेत्र वासियों को इस कार्य में रोजगार देने का कार्य किया जायेगा!
​नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा इन सभी पार्षदों का भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है कि कांग्रेस की विचारधारा से अब जनता और जनप्रतिनिधियों का मोहभंग हो रहा है हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर काम करती है और हम भाजपा मंडल आए सभी साथियों को पूरा सम्मान और सहयोग देंगे!
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने खुशी जताते हुए कहा कि शांति पाल हरिता पाल अन्य साथियों के आने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा और शहर के विकास कार्यों में और तेजी आएगी हम सब मिलकर नगर के हित में बेहतर काम करेंगे इनकी उपस्थिति नगर पालिका की परिषद में भाजपा की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगी!
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार विधायक प्रतिनिधि जी पी सिंह, सुधा चंद्रा, भीम बहादुर थापा, जगदीश आहूजा, रूपेंद्र चौहान, महामंत्री विनय मदने, नन्हें सिंह, बंडू माकोड़े, ददन सिंह,प्रमोद कुमार सिंह, रमेश पवार, गणेश महस्की, प्रकाश डेहेरिया, विजु वानखेड़े, राहुल कापसे, निशांत भंडारे, सुनील मौखेडे, दिनेश यादव, राहुल सिंह, प्रवीण सोनी, विन्नी राय, नोखेलाल गोहे, निखिलेश गजभिए, दिनेश साबले, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र रॉय, नीरज नागले, महेंद्र सराटकर, लाला मगरजी, मनीष धोटे, राजू साहू, नारायण खातरकर, मोनू बत्रा, दिलीप झोड़, सनोज देशमुख, मिंटू रॉय, डॉ कैलास मालवीय, पिंका ठाकुर, मंजीत सिंह, अमित राजपूत, भावना माकोड़े, किरण नागले, सरोज विश्वकर्मा, ज्योति नागले, आशा डहेरिया, सुनीता यादव, संयोगिता सागर, बेबी बिनझाड़े, अन्नू सातनकर, मिथुन दास, डॉ गणेश पाल, विलास चौधरी, बबलू नर्रे, सुखराम वर्मा, बबलू वामनकर, किशोर रावत, गोलू धोटे, प्रकाश मराठा, गुलाब धोटे, राजू कापसे, राजू बामने, दिनेश यादव, मनोज राजपूत, श्रद्धानंद सिंह, अजय जगदेव, सुभाष काटोलकर, गणपत जगदेव, वैभव दीप, रंजीत सिंह गुर्जर, हरदीप सिंह, दिलीप सिंह, शकील हैदर,दुर्गाप्रसाद यादव, शकील मंसूरी, रेखा जगदेव, किरण सोनकर, सरिता बेले, संजू कापसे, शशिकला नागवंशी, धर्मावती यादव सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *