सारनी। नगर पालिका क्षेत्र सारनी में जलावार्धन योजना के तहत पेयजल सप्लाई 23 मई 2026 को पूरी तरह बंद रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि अनुबंधित कंपनी मे. लक्ष्मी इंजीनियरिंग प्रा.लि. ने 23 मई दिन शनिवार को एमपीईबी से लाइन जोड़ने का कार्य करने हेतु नगर पालिका से परमिट मांगा है। इसके तहत शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *