बैतूल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के बैतूल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। भीमपुर हेलीपैड पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री दुर्गादास उईके, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल भीमपुर में आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के पश्चात वे बैतूल पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे, जहां अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह तथा तहसीलदार श्री गोवर्धन पाठे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।